पीएम मोदी का इंडोनेशिया में भव्य स्वागत, भारतीय वायुक्षेत्र से प्रवेश पर फाइटर जेट्स ने किया एस्कॉर्ट

जकार्ता /नई दिल्ली, 06 जुलाई 2026 । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन देशों के दौरे के पहले चरण में इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। इंडोनेशियाई वायुक्षेत्र में प्रवेश करते ही वहां की वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने प्रधानमंत्री के विशेष विमान को एस्कॉर्ट किया, जिसे दोनों देशों के बीच मजबूत रणनीतिक और कूटनीतिक संबंधों का विशेष सम्मान माना जा रहा है।

एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच होने वाली द्विपक्षीय बैठक में करीब ₹2,500 करोड़ की ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल डील पर मुहर लगने की संभावना है।

पीएम मोदी इंडोनेशिया के सबसे बड़े हिंदू मंदिर प्रम्बानन भी जाएंगे। 9वीं शताब्दी में बना यह मंदिर भगवान शिव, विष्णु और ब्रह्मा को समर्पित है और यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.