बद्रीनाथ मंदिर के गर्भगृह में कथित ‘स्पाई चश्मा’ पहनकर प्रवेश का मामला, मुंबई के युवक पर पुलिस की कार्रवाई

चमोली, 06 जुलाई 2026 । बद्रीनाथ धाम के गर्भगृह क्षेत्र में कथित तौर पर कैमरा युक्त ‘स्पाई चश्मा’ (Smart Glasses) पहनकर प्रवेश करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मुंबई निवासी जयप्रकाश मंदिर परिसर में प्रतिबंधित क्षेत्र तक इस उपकरण के साथ पहुंच गया, जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोक लिया और मामले की सूचना पुलिस को दी।

मुंबई से आए यात्री जयप्रकाश पांडे को बद्रीनाथ के गर्भगृह क्षेत्र में स्पाई कैमरे के माध्यम से अवैध रूप से वीडियो और फोटो रिकॉर्ड करना महंगा पड़ गया। मंदिर परिसर में रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध के बावजूद वह गुप्त कैमरे से वीडियोग्राफी कर रहे थे। जिस पर पुलिस ने एक्शन लिया है। मंदिर की सुरक्षा, गोपनीयता और धार्मिक मर्यादाओं को ध्यान में रखते हुए उनके पास मौजूद गर्भगृह क्षेत्र से संबंधित सभी अवैध वीडियो और फोटो मौके पर ही डिलीट करवा दिए गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मंदिर के गर्भगृह और कुछ संवेदनशील क्षेत्रों में फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी तथा इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्डिंग उपकरणों के उपयोग पर प्रतिबंध है। सुरक्षा जांच के दौरान युवक के पास कैमरा युक्त स्मार्ट ग्लास होने की जानकारी मिलने पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

सुरक्षा मानकों का उल्लंघन

चमोली पुलिस ने बताया कि बद्रीनाथ धाम में एक व्यक्ति को मंदिर के गर्भगृह में अवैध रूप से वीडियो रिकॉर्डिंग करते हुए पकड़ा गया। जांच के दौरान उक्त व्यक्ति की पहचान जयप्रकाश पांडे पुत्र श्रद्धा प्रसाद पांडे, निवासी नोहर रोड, मुंबई के रूप में हुई। बताया गया कि वह मंदिर के गर्भगृह क्षेत्र में स्पाई कैमरे के माध्यम से अवैध रूप से वीडियो एवं फोटो रिकॉर्डिंग कर रहा था, जो मंदिर की निर्धारित व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा मानकों का उल्लंघन है।

चमोली ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित युवक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या स्मार्ट ग्लास के माध्यम से किसी प्रकार की रिकॉर्डिंग की गई थी या केवल प्रतिबंधित उपकरण के साथ प्रवेश का मामला था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.