नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली मोदी 3.0 सरकार के मंत्रिमंडल के संभावित विस्तार और फेरबदल को लेकर राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हो गई हैं। संसद के आगामी मानसून सत्र से पहले केंद्रीय मंत्रिपरिषद में बड़े बदलाव की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है, हालांकि सरकार या प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।